चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बने विजय पाल सिंह यादव, ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल के सदस्य विजय पाल सिंह यादव को प्रदेश सरकार द्वारा चित्रकूट विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नव नियुक्त अध्यक्ष यादव के विश्वविद्यालय परिसर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कुलगुरु प्रो. चौबे ने आशा व्यक्त की है कि यादव के नेतृत्व में चित्रकूट क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा विश्वविद्यालय और विकास प्राधिकरण के मध्य समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल दायित्व निर्वहन की कामना की है।

Related Articles

Back to top button