उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक आचार्य लिखित पुनर्परीक्षा 18-19अप्रैल को 50 केंद्रों पर आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की लिखित पुनर्परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को 16 विषयों के लिए 6 जिलों के 50 केंद्रों पर आयोजित हुई ।

परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दो पालियों में हुई।

आयोग के AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर AI कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा नकलविहीन, निष्पक्ष और व्यवस्थित रही।

प्रयागराज में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 केंद्रों पर OMR शीट की स्कैनिंग परीक्षा के तुरंत बाद परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति में की गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने व्यक्तिगत रूप से तीन केंद्रों पर इस प्रक्रिया की समीक्षा की।

18 और 19 अप्रैल 2026 को हुई लिखित परीक्षा में कुल 39,192 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 18 अप्रैल को 19,718 अभ्यर्थी (41.35% महिला, 58.64% पुरुष) और 19 अप्रैल को 19,474 अभ्यर्थी (30.93% महिला, 69.07% पुरुष) शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button