उत्तर रेलवे महाप्रबंधक द्वारा अमृतसर – जालंधर – लुधियाना रेल खंड एवं यात्री सुविधाओं – संरक्षा निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / अमृतसर : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा मंगलवार अमृतसर–जालंधर–लुधियाना रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं संबंधित अवसंरचना का गहन निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, संरक्षा व्यवस्थाओं तथा परिचालन दक्षता की समीक्षा की।

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने अमृतसर रेलवे स्टेशन की रिडेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वेटिंग हॉल, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, पार्किंग व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन की सेकेंड एंट्री सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का व्यापक अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने यात्रियों की सुविधा एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

महाप्रबंधक, द्वारा ब्यास रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित रिडेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए कार्यों की प्रगति का आकलन किया। इस अवसर पर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की प्रबंधन समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक द्वारा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित रिडेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए चल रहे कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन के प्रमुख विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी क्रम में महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा स्टेशन पर रिडेवलपमेंट कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु प्रेरित किया तथा महाप्रबंधक ने यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर और सुगम रेल सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button