पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ उत्तर प्रदेश का सोमवार 23 मार्च, 2026 को निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । अध्यक्ष अशोक कुमार सहित उपाध्याय मनोज कुमार शाही, महामंत्री विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री मयंकरपाल, ऑडिटर अवधेश कुमार यादव एवं प्रचार मंत्री अजीत प्रताप सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली !

ज्ञातव्य है कि 17 व 18 मार्च, 2026 को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा संवर्ग की मांगों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से मांग पत्र तैयार किया गया, जिसमें चीफ वेटनरी फार्मेसिस्ट को राजपत्रित घोषित किया जाना, रिक्त पदों को भरा जाना, पदनाम परिवर्तित कर फार्मेसी अधिकारी किया जाना आदि प्रमुख है।

बैठक में संघ की कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की गई उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकता पर बल दिया। नवनिर्वाचित महामंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश का दौरा कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा ।

उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री संयुक्त मंत्री, प्रचार मंत्री द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया ।

Related Articles

Back to top button