रतन श्रीवास्तव को मिलेगा ‘अवार्ड-ए-तिरंगा’ सम्मान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रसिद्ध सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी, लखनऊ’ द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला इस वर्ष का ‘अवार्ड-ए-तिरंगा’ पुरस्कार उ0प्र0 सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत साहित्यकार रतन कुमार श्रीवास्तव ‘रतन’ को ग़ज़लों पर प्रकाशित उनकी किताब ‘ख़्वाबों का ताना-बाना’, जो वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली से वर्ष 2025 में प्रकाशित है, पर दिया जायेगा।

रतन को यह पुरस्कार 30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह, कैसरबाग में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button