बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय : पीएम मोदी द्वारा संबोधित पोस्ट-बजट‌ वेबिनार का हुआ लाइव प्रसारण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार 9 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित पोस्ट-बजट‌ वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया। यह वेबिनार ‘सबका साथ, सबका विकास – लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना’ विषय पर आयोजित की गयी। विश्वविद्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा द्वारा की गयी। इसके अतिरिक्त मुख्य तौर पर डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, प्रॉक्टर प्रो. राम‌ चंद्रा, अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेबिनार में कहा कि भारत के विकास में विश्वविद्यालयों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, इसीलिए उन्हें केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि नवाचार और शोध को भी बढ़ावा देना चाहिए। जैसे ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को शिक्षा से रोजगार तक मजबूत रास्ता बनाना होगा, ताकि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलें, उनके इस कथन को सुनकर सभी में उत्साह की लहर दौड़ उठी। उन्होंने जोर दिया कि विश्वविद्यालयों को इंडस्ट्री के साथ सहयोग बढ़ाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज और नई तकनीकों का अनुभव मिल सके। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जी ने कौशल विकास, शोध, उद्यमिता, स्टार्टअप कल्चर और नई शिक्षा नीतियों के माध्यम से युवाओं को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने पर जोर दिया।

नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित वेबिनार के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिली। प्रतिभागियों ने सीखा कि शिक्षा को रोजगार और इंडस्ट्री की जरूरतों से जोड़ना आवश्यक है, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। वेबिनार के माध्यम से सभी ने विश्वविद्यालयों की भूमिका को और मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण और प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि विश्वविद्यालयों के प्रयासों से ही देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button