
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : होरमुज़ जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नेवी का बेड़ा तैनात, टैंकरों की सुरक्षा के लिए उतरेगा अमेरिका। ईरान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी। तेल संकट नहीं उत्पन्न होने देगा अमेरिका।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने घोषणा की है कि यदि जरूरत पड़ी तो अमेरिकी नौसेना स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सैन्य सुरक्षा के साथ एस्कॉर्ट करेगी।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि उन्होंने तुरंत प्रभाव से यूएस डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (DFC) को निर्देश दिया है कि खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले सभी समुद्री व्यापार, खासकर ऊर्जा आपूर्ति के लिए राजनीतिक जोखिम बीमा और वित्तीय सुरक्षा गारंटी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि यह सुविधा सभी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों के लिए होगी, ताकि मौजूदा संकट के बावजूद दुनिया में ऊर्जा की आपूर्ति बाधित न हो।
उधर, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि स्ट्रेटेजिक होर्मुज स्ट्रेट पर उसका पूरा कंट्रोल है। यह बात डोनाल्ड ट्रंप के इस संकेत के बाद कही गई है कि बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच US नेवी को इस ज़रूरी जलमार्ग से टैंकरों को एस्कॉर्ट करने के लिए तैनात किया जा सकता है।