लखनऊ-कानपुर पुल बायां किनारा रेलखंड पर स्थित गंगा पुल पर 29 अप्रैल से गाड़ियों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / कानपुर : रेल यातायात के कुशल और समयबद्ध परिचालन की दिशा में सदैव की भांति अपनी संकल्पित एवं निष्ठावान भूमिका का निर्वहन करते हुए शनिवार 26 अप्रैल 2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा एक उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गई। जिसके अंतर्गत मंडल के लखनऊ-कानपुर पुल बायां किनारा रेलखंड पर स्थित गंगा पुल (ब्रिज संख्या 110) पर विगत 20 मार्च 2025 से चल रहे रखरखाव एवं मरम्मत के कार्य को जिसे संपन्न करने की निर्धारित अवधि 30 अप्रैल 2025 (कुल 42 दिन) थी। यह कार्य 28.04.25 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य के तहत 857 मीटर लंबे इस ब्रिज पर 1706 स्लीपर बदले गए हैं।

इस कार्य के उपरांत इस ब्रिज पर गाड़ियों के संरक्षित और समयबद्ध परिचालन को एक नई दिशा मिलेगी। इस रखरखाव कार्य के बाद इस रेलपथ पर 29 अप्रैल 2025 से गाड़ियों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। प्रारंभ में गाड़ियों को 15 किमी. प्रतिघंटा इसके बाद 30 किमी. प्रतिघंटा और उसके बाद 45 किमी. प्रति घंटा की निर्धारित गति से चलाया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार 26.04.2025 को मंडल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ गंगापुल पर पहुंचे। उन्होंने निर्धारित समय से पूर्व संपन्न किए जाने वाले इस कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ब्रिज संख्या 77 के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ कुलदीप तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ से गंगापुल की ओर आते समय विंडो ट्रेलिंग करते हुए लखनऊ-कानपुर पुल बायां किनारा रेल खंड की विंडो ट्रेनिंग करते हुए रेल पथ की संरक्षा को परखा। इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सचिन वर्मा सहित अन्य विभागों के शाखाध्यक्ष एवं अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button