ब्रेकिंग:

ओडिशा के मुख्यमंत्री की नई दिल्ली यात्रा से औद्योगिक क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की दो दिवसीय नई दिल्ली यात्रा ( 7 और 8 अप्रैल, 2025 ) राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न हुई।

मुख्य आकर्षण के रूप में, ओडिशा सरकार ने नई दिल्ली में देश के अग्रणी औद्योगिक समूहों के साथ कई उच्च-मूल्य के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण समझौता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ ओडिशा में डुअल-फीड नेफ्था क्रैकर परियोजना स्थापित करने हेतु किया गया, जिसकी अनुमानित लागत ₹98,880 करोड़ है। यह परियोजना लगभग 67,000 नौकरियों का सृजन करेगी ।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने मुख्य भाषण में कहा: “आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ किया गया MoU ओडिशा की औद्योगिक यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण है। ओडिशा तैयार है—आपका स्वागत है। यही समय है, सही समय है।”

यात्रा की प्रमुख झलकियाँ: MoU हस्ताक्षर और मेगा रोड शो : कार्यक्रम की शुरुआत ओडिशा के मुख्य सचिव श्री मनोज आहूजा के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद IOCL के चेयरमैन ए.एस. सहनी ने संबोधित किया। रासायनिक क्षेत्र की पारिस्थितिकी पर एक वीडियो और उद्योग एवं MSME के अतिरिक्त मुख्य सचिव हेमंत शर्मा द्वारा प्रस्तुतिकरण ने ओडिशा की औद्योगिक विकास रणनीति को प्रस्तुत किया।

IOCL के साथ डुअल-फीड नेफ्था क्रैकर परियोजना हेतु हुए ऐतिहासिक समझौते के अंतर्गत ₹58,042 करोड़ के निवेश के साथ 24,000 रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है।

IOCL के अलावा, इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिज़र्व्स लिमिटेड (ISPRL) और पेट्रोनैट LNG के साथ भी अहम समझौते किए गए, जो राज्य के लिए एक रणनीतिक औद्योगिक स्थिति को दर्शाते हैं। कुल 13 MoUs पर हस्ताक्षर किए गए, जिनका कुल निवेश मूल्य ₹1,03,090 करोड़ है और जिनसे लगभग 95,915 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

Loading...

Check Also

देश के विकास में शिक्षा की महती भूमिका : राज्य मंत्री रजनी तिवारी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राजनीतिशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ और भारतीय सामाजिक विज्ञान …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com