ब्रेकिंग:

75 वर्षीय पुजारी ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई नाबालिग

Cartoon vector illustration Sad little girl with sitting on floor, Child abuse, violence against children concept. Cartoon vector illustration Sad little girl with sitting on floor, Child abuse, violence against children concept over dark background raped girl stock illustrations

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, अमरावती, महाराष्ट्र : अमरावती जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक मठ के 75 वर्षीय पुजारी और उसके सहायक को गिरफ्तार किया है,
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता की एक महिला रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की अपने माता-पिता के साथ मंगलवार शाम को अमरावती के शिरखेड थाने पहुंची और रिद्धपुर मठ के मुख्य पुजारी तथा अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि लड़की आठ महीने की गर्भवती है,
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने चाचा और चाची के साथ पिछले एक साल से मठ में सेवा करने के लिए रह रही थी। उसने बताया कि जब वह मठ में रह रही थी, तब मुख्य पुजारी ने उसकी चाची से कहा कि वह पीड़िता को दो अप्रैल, 2024 को उससे मिलने के लिए भेज दे,
अधिकारी ने बताया कि उसकी चाची ने लड़की को पुजारी सुरेंद्रमुनि तालेगांवकर के कमरे में भेज दिया, जहां पुजारी ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि मठ में रहने वाले बालासाहेब देसाई (40) ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि दोनों आरोपियों ने कई महीनों तक यह अपराध किया,
पीड़िता ने शुरू में अपनी चाची को इस बारे में बताया, लेकिन उसकी चाची ने उसे धमकाया और चुप रहने को कहा। पुलिस ने बताया कि लड़की की चाची ने उसकी मदद नहीं की, जिसके कारण दोनों आरोपी पीड़िता का यौन उत्पीड़न करते रहे,
अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से नुकसान पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Loading...

Check Also

वॉर रूम से लाइव निगरानी : यात्रियों की संख्या देख रेलवे ने नई दिल्ली से प्रयाग के लिए चलाईं 5 अनारक्षित ट्रेनें

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / प्रयाग : रेलवे द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com