सर्वोदय नगर सर्वहित व्यापार मंडल ने विधायक श्रीवास्तव का जताया आभार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : विगत दिनों से सर्वोदय नगर चौराहा बंद होने की वजह से व्यापारी और आमजन मानस को आ रही समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक ओपी श्रीवास्तव का व्यापारियों ने आभार व्यक्त किया।

व्यापारियों को व्यापार में बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा था, व्यापार मंडल के पदाधिकारी लगातार चौराहा खुलवाने के लिए अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे, इसी क्रम में मानस रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी और व्यापारियों द्वारा लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओ पी श्रीवास्तव से सर्वोदय नगर चौराहा बंद होने की समस्या के बारे मे अवगत कराया गया।

विधायक ने तुरंत समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों और आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए चौराहे को खोल दिया जाए।

विधायक द्वारा निर्देशित करने के बाद अधिकारियों ने सर्वोदय नगर चौराहे को खोल दिया, चौराहा खुलने से व्यापारियों और आम जनमानस में खुशी की लहर दौड़ गई।
सर्वोदय नगर सर्वहित व्यापार मंडल के व्यापारियों ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ पी श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर उनका आभार व्यक्त किया। विधायक का स्वागत करने के लिए सर्वोदय नगर सर्वहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी अजय वर्मा, सौरभ गुप्ता, श्यामू सक्सेना, मणि नाथ दुबे, मोहम्मद दिलशाद, संजय सिंह, अनिल सिंह, सागर यादव, राहुल यादव, सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button