सशक्त महिलाएं ही समाज की मजबूती का आधार हैं : नन्दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : महिलाओं और बेटियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी नन्दी सेवा संस्थान द्वारा सिलाई मशीन व अन्य उपकरण वितरित करते रहते हैं। शनिवार को दांडी नैनी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भी मंत्री नन्दी ने नैनी क्षेत्र की 16 महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन वितरित किया। महिलाओं को स्वावलम्बी बनने के साथ ही अपने परिवार को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं उनके उज्जव भविष्य की कामना की।
मंत्री नन्दी के साथ ही निवर्तमान महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी भी इस दौरान मौजूद रहीं। उन्होंने भी महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री नन्दी ने महिलाओं को सिलाई मशीन देने के साथ ही प्रत्येक ग्राहिता को मशीन के बारे में स्वयं प्रशिक्षण भी दिया। महिलाओं को बताया कि ऑटोमैटिक सिलाई मशीन को कैसे इस्तेमाल करना है और किस तरह से खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

Related Articles

Back to top button