प्रदेश के नागरिक सुरक्षा विभाग के 03 पदाधिकारियों को “गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक” से सम्मानित किया जायेगा

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिक सुरक्षा विभाग के 03 पदाधिकारियों मनोज कुमार वर्मा, सहायक उप नियंत्रक (व० वे०), नागरिक सुरक्षा लखनऊ, जावेद अहमद, वैयक्तिक सहायक ग्रेड-1, सहारनपुर एवं सुनील कुमार शुक्ला, डिविजनल वार्डेन लखनऊ को सराहनीय सेवाओं के लिए ‘गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। यह पदक नई दिल्ली में आगामी दिसम्बर में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किये जायेंगे।राजन शुक्ला, अपर मुख्य सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग द्वारा अपने कार्यालय में मनोज कुमार वर्मा, सहायक उप नियंत्रक (व० वे०), नागरिक सुरक्षा लखनऊ एवं अन्य पदाधिकारियों को ‘गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी नागरिक सुरक्षा कोर हेतु बेहतर कार्य किये जाने की कामना की गयी। इस अवसर पर श्रीमती अनीता प्रताप, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, लखनऊ भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button