सपा-गठबंधन को जनता वोट डालने के लिए उत्साहित हैं: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बाद अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा सपा-गठबंधन सरकार को और भी सशक्त बनाने के लिए जनता वोट डालने के लिए उत्साहित है।

ट्विटर पर लिखा कि चौथे चरण में ही सपा-गठबंधन की सरकार को साकार करनेवाली उप्र की जागरूक जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद! अगले तीन चरणों में सपा-गठबंधन सरकार को और भी सशक्त बनाने के लिए जनता वोट डालने के लिए जिस तरह उत्साहित है, वैसा उत्साह अब से पहले कभी नहीं देखा गया है। सबको शुक्रिया!

Related Articles

Back to top button