
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 67 रेल कर्मचारी मंगलवार 30 जून 2026 को अपनी समर्पित रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर मंडल कार्यालय के सभागार में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश चंद्र बैरवा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वागत के साथ किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्रीमती अरिमा भट्टनागर ने सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।