‘रतन’ सहित 17 लोगों को मिला ‘अवार्ड-ए-तिरंगा’ सम्मान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रसिद्ध सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी, लखनऊ’ द्वारा राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह, कैसरबाग में सोमवार आयोजित एक भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 17 विभूतियों को ‘अवार्ड-ए-तिरंगा’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में रतन कुमार श्रीवास्तव ‘रतन’, डॉ0 ऋषि अस्थाना, डॉ0 सलामत खान, डॉ0 संजीव मोहन, डॉ0 अनीता सहगल ‘बसुंधरा’, राजेश कुमार जायसवाल, प्रदीप कौशल श्रीवास्तव, यशपाल सिंह राघव, शेख शहनवाज़, इरफान अली, सोनी त्रिपाठी, अलंकार रस्तोगी, संतोष प्रकाश, मुश्ताक अहमद, रोहित कुमार मीत तथा शिवानी वर्मा रहीं।

समारोह में मुख्य रूप से डॉ0 अखिलेश निगम, आईपीएस (डीआईजी, सीआईडी), मो0 साद सिद्दीकी, डॉ0 संदीप गुप्ता, मंजूशा भारती, मुन्ना सिंह यादव आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संस्था के सचिव दिलावर हुसैन ने बताया कि इस वर्ष का ‘अवार्ड-ए-तिरंगा’ पुरस्कार उन विभूतियों को दिया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button