प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी जं. का निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / वाराणसी : गुरुवार 16.04.2026 को उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय का वाराणसी जंक्शन पर आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर रेलवे के सभी मंडलों—दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर, अंबाला एवं जम्मू के वाणिज्यिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान उत्तर रेलवे में नॉन-फेयर रेवेन्यू (NFR) के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने तथा भविष्य में लागू की जाने वाली योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी मंडलों के वाणिज्यिक अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में NFR के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों से प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को अवगत कराया गया।

बैठक उपरांत, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा वाराणसी जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने रोप-वे का भी भ्रमण कर उसकी कार्यप्रणाली एवं यात्री उपयोगिता का अवलोकन किया।

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के साथ-साथ नॉन-फेयर रेवेन्यू के स्रोतों में नवाचार के माध्यम से वृद्धि सुनिश्चित की जाए, जिससे उत्तर रेलवे की आय में और अधिक वृद्धि हो सके।

Related Articles

Back to top button