रेल मंत्री वैष्णव शनिवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रामनगर – देहरादून एक्सप्रेस का शुभारम्भ करेंगे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर / इज़्ज़तनगर / रामनगर : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार 18 जुलाई, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारम्भ उद्घाटन विशेष गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

इस अवसर पर रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद अनिल बलूनी, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।

क्षेत्रीय जनता की रामनगर से देहरादून के मध्य अंतर नगरीय एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा 15310/15309 रामनगर-देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस के संचलन को स्वीकृति प्रदान की गयी। इससे क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुयी।

इस ट्रेन के चलने से छात्रों, किसानों, व्यावसायियों सहित समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों को प्रदेश की राजधानी देहरादून एवं तीर्थ नगरी हरिद्वार जाकर वहां अपने कार्य कर उसी दिन वापस आने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस गाड़ी के चलने से ‘जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान’ जाने वाले वन्यजीव प्रेमियों एवं पौराणिक स्थलों के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

Related Articles

Back to top button