
अशोक यादव, लखनऊ : रेड चीफ ने अपने बहु प्रशंसित “बाय & फ्लाई” अभियान के पुरस्कार वितरण समारोह का सफलतापूर्वक समापन होटल होलीडे – इन, लखनऊ में किया, जहां उन ग्राहकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय की विशेष यात्राएं जीतीं !

“बाय & फ्लाई” अभियान ग्राहकों के निरंतर विश्वास और साझेदारी को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था ! अभियान अवधि की दौरान योग्य खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक पारदर्शी लकी ड्रा में भाग लेने का अवसर मिला, जिसमें विजेताओं का चयन घोषित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष रूप से किया गया !

प्रबंध निदेशक मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा हम हमेशा अपनी “नो शॉर्टकट” फिलॉसफी का पालन करते हैं और रेड चीफ ब्रांड तथा अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बनाने में कभी कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया – चाहे वह हमारा फुटवियर रेंज हो, अपैरल रेंज हो या एक्सेसरीज ! यही सोच हमारे ग्राहकों के लिए भी लागू होती है ! अपने ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए – चाहे वह हमारे उत्पादों के माध्यम से हो या सेवाओं के जरिए – हम कोई कसर नहीं छोड़ते, क्योंकि ग्राहक हमारी ब्रांड यात्रा का अभिन्न हिस्सा है ! हमें खुशी है कि हमारे ग्राहक हमारे उत्पादों को महत्व देते हैं और हर कार्यक्रम एवं रिवॉर्ड प्रोग्राम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं !

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक पार्थ ज्ञानचंदानी ने कहा “हम अपने ग्राहकों का उनके विश्वास और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं ! यह “बाय & फ्लाई” पहल उनके समर्थन का जश्न मनाने और उन्हें यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से बनाई गई थी ! सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई ! “बाय & फ्लाई” जैसे अभियानों के माध्यम से, हमारे सभी ब्रांड स्टोर्स में हम खरीदारी से आगे बढ़कर ग्राहकों को विशेष अनुभव प्रदान कर रहे हैं, साथ ही विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत बना रहे हैं” !

मार्केटिंग हेड राहुल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित पुरस्कार विजेताओं, ब्रांड प्रतिनिधियों एवं उपस्थित ब्रांड ग्राहकों को रेड चीफ प्रबंधन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया !

इस पुरस्कार को समारोह में विजेताओं और ब्रांड प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया ! ग्राहकों को उनकी यादगार यात्रा जीतने पर औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया !

जीतने वाले ग्राहक उदय सिंह, सौरभ सिंह तोमर, उदयभान सिंह, राहुल सोनी, श्याम कुमार एवं अरबाज खान पुरस्कार पाकर बहुत खुश हुए एवं रेड चीफ की बहुत तारीफ की, साथ ही उनके परिवारों ने भी रेड चीफ परिवार की तारीफ की !

रेड चीफ कार्यक्रम में शानदार आर्केस्ट्रा द्वारा नए / पुराने गीतों पर उपस्थित ग्राहकों एवं अन्य को अपने साथ गुनगुनाने को मजबूर कर दिया गया !