विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ मंडल में पर्यावरण संरक्षण की शपथ, पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अशोक यादव, लखनऊ : शुक्रवार 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। अयोध्या, वाराणसी, सुलतानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ सहित मंडल के विभिन्न रेलवे परिसरों में शपथ ग्रहण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जितेन्द्र कुमार (C&W) ने प्रथम, सिद्धार्थ खरे (लेखा विभाग) ने द्वितीय तथा श्रीमती ललिता श्रीवास्तव (कार्मिक शाखा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलिमा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान कृषिका किसान मार्ट द्वारा लगाए गए स्टॉल पर कृषि उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Back to top button