आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ; वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में दर्ज किया रिकॉर्ड 99.31% क्लेम सेटलमेंट रेशियो

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : देश की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1-FY2027) के लिए 99.31% का शानदार क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है। आधिकारिक वित्तीय आंकड़ों (फॉर्म एल-39 और एल-40) के मुताबिक, यह भारत की शीर्ष जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने ₹414.08 करोड़ मूल्य के व्यक्तिगत मृत्यु दावों का निपटान किया, जिसमें प्रति दावा औसत मूल्य लगभग ₹15 लाख रहा।

कंपनी के चीफ- अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स, सारंग गोखले ने बताया कि बिना जांच वाले मामलों में अंतिम दस्तावेज मिलने के बाद क्लेम सेटल करने का औसत समय महज 1 दिन का रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उनकी जरूरत के समय त्वरित वित्तीय राहत देना कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपनी विशेष ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के अंतर्गत कंपनी ने पात्र दावों के लिए एक ही दिन के भीतर लगभग ₹75 करोड़ का त्वरित भुगतान किया है। ग्राहक अब कंपनी के मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप, चैटबॉट और वेबसाइट जैसी डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से आसानी से अपने क्लेम दर्ज और ट्रैक कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button