
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, करनाल : दिवाली के त्योहार पर अपनों के प्रति प्रेम, आभार और अपनापन व्यक्त करने के लिए हल्दीराम ने अपनी खास फेस्टिव गिफ्टिंग रेंज पेश की है। पारंपरिक भारतीय मिठाइयों, प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स, बकलावा, चॉकलेट, नमकीन और आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स से सजी यह रेंज परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और कारोबारी सहयोगियों को उपहार देने के लिए तैयार की गई है। इसमें छोटे गिफ्ट पैक से लेकर शानदार प्रीमियम बॉक्स तक के विकल्प शामिल हैं।
शाही धमाका: स्वादों का शानदार संगम
हल्दीराम के प्रमुख गिफ्ट विकल्पों में 3.05 किलोग्राम का ‘शाही धमाका’ हैम्पर शामिल है। इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। इसमें विभिन्न प्रकार के स्नैक्स, बकलावा, प्रालिन्स, काजू बर्फी, ड्राई फ्रूट कचौरी, बेक्ड काजू और बादाम की चिक्की सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं। यह हैम्पर पारिवारिक समारोहों, त्योहारों और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग के लिए उपयुक्त विकल्प है।
केसरिया सौगात: शाही स्वादों की झलक
6,379 रुपये कीमत वाला ‘केसरिया सौगात’ पारंपरिक भारतीय मिठाइयों और आधुनिक कन्फेक्शनरी का मेल प्रस्तुत करता है। इसमें केसर बर्फी, गुड़ क्रंच लड्डू, चॉकलेट डायमंड बकलावा, टर्किश पिस्ता बकलावा, गुलाब फिंगर्स और प्रीमियम ड्राई फ्रूट मिक्स शामिल हैं। आकर्षक पैकेजिंग और विविध स्वाद इसे खास अवसरों के लिए एक प्रीमियम उपहार बनाते हैं।

सिग्नेचर नट्स प्लैटर भी आकर्षण
ड्राई फ्रूट्स पसंद करने वालों के लिए 3,899 रुपये कीमत वाला ‘सिग्नेचर नट्स प्लैटर’ पेश किया गया है। इसमें बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश, खुबानी, खजूर से बने बाइट्स और विभिन्न स्वादों वाले मेवे शामिल हैं।
ऑनलाइन भी उपलब्ध
हल्दीराम की यह फेस्टिव गिफ्टिंग रेंज उत्तर भारत के चुनिंदा आउटलेट्स के साथ स्विगी और जोमैटो पर उपलब्ध है। कंपनी की स्थापना 1937 में हुई थी। ब्रांड के अनुसार, वह अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात सहित 80 से अधिक देशों में मौजूद है। इस रेंज के जरिए कंपनी ने दिवाली पर उपहार देने की परंपरा को पारंपरिक स्वादों और आधुनिक प्रस्तुति के साथ जोड़ने का प्रयास किया है।
