केन्द्र सरकार ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राजधानी में सरकारी आवास खाली करने का दिया नोटिस

अशाेेेक यादव, लखनऊ। केन्द्र सरकार ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राजधानी में सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी करते हुये एक महीने का समय दिया है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने बुधवार को नोटिस जारी करते हुये कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रियंका गांधी की विशेष सुरक्षा एसपीजी वापस ले ली है, इसलिये उनको आवास आवंटित करने का आधार समाप्त हो गया है।

नोटिस में कहा गया है कि प्रियंका गांधी के आवास का आवंटन एक जुलाई को रद्द कर दिया गया है और एक महीने तक मकान में रहने की छूट दी गयी है। नोटिस के अनुसार एक अगस्त 2020 के उपरांत भी आवंटित मकान में रहने पर क्षतिपूर्ति और किराये का भुगतान करना होगा।

Related Articles

Back to top button