बिधूना, औरैया। बिधूना कोतवाल विनोद कुमार ने कहां है कि उनके रहते बिधूना क्षेत्र में अब अपराध किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा उनका प्रयास रहेगा कि अब क्षेत्र में ना तो चलेगा कट्टा नहीं होगा सट्टा और ना ही किसी का खिचेगा दुपट्टा। कोतवाल विनोद कुमार ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने बताया है कि मिथुना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बैंकों की सघन चेकिंग के साथ ही वाहन चेकिंग भी की जा रही है साथ ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। कोतवाल ने बताया है कि ग्राम प्रहरियों को सतर्क कर दिया गया है वह भी गांव में होने वाले प्रत्येक अपराध पहली नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहां है कि यदि उन्हें जन सहयोग मिलता रहे तो ऐसे अपराधों को क्षेत्र ने जड़ से मिटाने मैं कामयाब होंगे। इस मौके पर उपनिरीक्षक अख्तर अली उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह पाल उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह आदि रूप से मौजूद थे।
Related Articles
भारत का ऋण जीडीपी अनुपात सबसे कम, कर्ज को बढ़ावा देने पर सरकार कर रही काम: अमिताभ कांत
December 12, 2020
भारत में बिजली का संकट नहीं, उत्पादन क्षमता व्यस्ततम समय की मांग से ज्यादा- बिजली मंत्री
March 15, 2022
