‘बृज की रसोई’ : स्व. फूलमती शुक्ला की पुण्यतिथि पर 2 हजार जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रेरणास्रोत परम पूज्य बाबा नीम करौली जी महाराज की कृपा से संचालित इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के सेवा प्रकल्प ‘बृज की रसोई’ में मंगलवार, 24 नवंबर को स्व. श्रीमती फूलमती शुक्ला की वार्षिक पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं शांति भोज का आयोजन किया गया। उनके परिजनों के सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक जरूरतमंदों को भोजन एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर जरूरतमंदों को पूड़ी, चना-आलू की सब्जी, पुलाव, बूंदी, केला, फ्रूटी, टॉफी एवं केक उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्व. फूलमती शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया गया।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने स्व. श्रीमती फूलमती शुक्ला के परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक आयोजनों और पुण्यतिथियों को सेवा कार्यों से जोड़ना समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सार्थक माध्यम है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने पारिवारिक एवं स्मृति आयोजनों को बृज की रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच मनाएं, जिससे सेवा का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

कार्यक्रम में स्व. श्रीमती फूलमती शुक्ला के समस्त परिजनों के साथ संस्था के जालिम सिंह, शिवकुमार शुक्ला, विजयपाल सिंह, निलय शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, सौम्य तिवारी, बलवंत सिंह, विकास पाण्डेय, राजन त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, मयंक गौड़, अनुराग दुबे, ईशू श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, उमाशंकर यादव, गोविन्द सिंह ठाकुर, लक्ष्मी दीक्षित, रजनी शुक्ला एवं नीलम त्रिपाठी सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय योगदान दिया।

संस्था ने सभी परिजनों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button