
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार धनगर, पाल, बघेल समाज की राजनैतिक भागीदारी संवाद कार्यक्रम चोब सिंह धनगर के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उ0प्र0 प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, पूर्व मंत्री – दिल्ली सरकार मौजूद रहे तथा राष्ट्रीय ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी हेतु संगठन में एवं चुनाव में सुनिश्चित की जाएगी और यह भी कहा कि समाज को एक बड़ा प्रोग्राम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में किया जाए जिससे कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में मजबूती मिल सके। उन्होने महापुरूषों को याद करते हुए कहा कि पेरियार रामास्वामी नायकर जो दक्षिण के रहने वाले थे उन्होने अंध विश्वास, पाखण्ड को दूर करने के लिए बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी। वह पाल, बघेल, धनगर समाज से आते थे। उनकी जयन्ती 17 सितम्बर को हर जिले में मनाई जानी चाहिए।

राष्ट्रीय ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो ने कहा कि जिस तरह से इस समाज के लोगों को बुलाया गया लोग उत्साहित हैं और जननायक श्री राहुल गांधी जी इस समाज के हक और हकूक की लड़ाई लड़ेंगे और इस समाज के राजनैतिक पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा।
संवाद कार्यक्रम में उ0प्र0 के सभी जिलों से पाल, बघेल, धनगर समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री चोब सिंह धनगर एड0, डा0 के0पी0 पाल, रघुराज सिंह पाल, सुभाष पाल, सोनेलाल बघेल, प्रतिभा अटल पाल, जबर सिंह, शेखर पाल, सम्पत पाल, सत्यदेव, संजय सिंह, संदीप पाल, विमलेश पाल, गुलशन पाल, गोविन्द पाल, दिनेश पाल, जितेन्द्र सिंह धनगर, हरिलाल पाल एड0, चोब सिंह बघेल, सुभाष बघेल, उमेश बघेल आदि सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
