
अशोक यादव, लखनऊ : डा० शिल्पी कनौजिया ने पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक (समन्वय) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व आप पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं।
डा० शिल्पी कनौजिया ने एमबीबीएस एवं एमएस (स्त्री रोग विशेषज्ञ) की डिग्री किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से प्राप्त की। आप 2014 बैच-भारतीय रेल यातायात सेवा (आई.आर.टी.एस) संवर्ग की अधिकारी है। आपकी पहली नियुक्ति सहायक परिचालन प्रबन्धक (योजना) के पद पर उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद (प्रयागराज) मण्डल में हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान आपने मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग (लखनऊ), उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक/निर्माण (गोरखपुर) जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर उत्तरदायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया।
आपको रेल संरक्षा एवं प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।