
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को सूचित किया जाता है, कि भारी बरसात के कारण प्रभावित पठानकोट से बैजनाथपरोला के बीच नैरो गेज ट्रेन सेवाओं को शुक्रवार 31 जुलाई 2026 से बहाल किया जा रहा है। इसमें उन्हीं ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा जो दिनांक 02.06.2026 से पूर्व संचालित थीं।
बहाल होने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 52473/52472, 52465/52467 और 52470/52474 शामिल हैं। हालांकि, परिचालन कारणों से ट्रेन संख्या 52464 बैजनाथपरोला से ज्वालामुखी रोड और ट्रेन संख्या 52469 ज्वालामुखी रोड से बैजनाथपरोला की सेवा दिनांक 31.07.2026 को अस्थायी रूप से रद्द रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा से पूर्व ट्रेनों के संचालन एवं समय-सारणी की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा NTES ऐप से अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है।