
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की फुटबॉल बॉयज़ टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘संसद खेल महाकुंभ’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनकी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के बीबीए (ऑनर्स) के छात्र शाश्वत सिंह ने भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘संसद खेल महाकुंभ’ में स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने इंडिया ताइक्वांडो से संबद्ध उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो समिति द्वारा आयोजित ‘ताइक्वांडो सीनियर स्टेट चैंपियनशिप’ में अंडर 74 किलोग्राम वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।

इस अवसर पर खेल – कूद अनुभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार डडवाल एवं अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।