बीबीएयू मना रहा 11वां दीक्षांत समारोह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ का 11 वां दीक्षांत समारोह-2026, दिनांक 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्षों 2023, 2024, 2025 एवं 2026 के विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतर्गत उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समारोह को व्यवस्थित, सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

इस दीक्षांत समारोह में कुल 8551 विद्यार्थियों को उपाधि के पात्र हैं में जिसमें से 5138 विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों की सहभागिता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उपाधि वितरण कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहला चरण प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जबकि दूसरा चरण दोपहर 2:00 बजे से विद्यार्थियों के संबंधित विभागों में आयोजित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह के प्रथम चरण में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में डी. एस सी. एवं पीएच.डी. उपाधि प्राप्तकर्ताओं, स्वर्ण पदक विजेताओं तथा चयनित मेधावी विद्यार्थियों को उपाधि एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मुख्य मंच से उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रत्येक वर्ष के विश्वविद्यालय टॉपर तथा आर.डी. सोनकर अवार्ड से सम्मानित होने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 22 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य मंच से उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें स्नातक एवं परास्नातक स्तर के मेधावी/विश्वविद्यालय टॉपर तथा आर.डी. सोनकर अवार्ड से सम्मानित होने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। मुख्य समारोह के दौरान मंच से केवल उन्हीं विद्यार्थियों को उपाधि अथवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिन्हें इसके लिए विशेष रूप से चयनित एवं चिह्नित किया गया है।

मुख्य समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य सभी पात्र एवं पंजीकृत विद्यार्थियों को उनकी उपाधियां 29 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होने वाले द्वितीय चरण में उनके संबंधित विभागों में प्रदान की जाएंगी। इस प्रकार सभी पात्र विद्यार्थियों को उनकी उपाधि प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जबकि मुख्य सभागार में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया जाएगा।

प्रथम चरण में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए प्रॉक्टर कार्यालय द्वारा दीक्षांत पास जारी किया जाएगा। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पास के साथ ही समारोह स्थल पर प्रवेश करें और विश्वविद्यालय द्वारा जारी सभी विद्या-निर्देशों का पालन करें। द्वितीय चरण के कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को दिशा-निन्द दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभागाध्यक्षों को उपाधि प्राप्तकर्ताओं एवं अन्य अधिकृत प्रतिभागियों के लिए पर्याप्त एवं उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी निर्धारित समय पर संबंधित विभाग में पहुंचकर उपाधि वितरण कार्यक्रम में शामिल हो सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य उपाधि वितरण की पूरी प्रक्रिया को विद्यार्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है। इसी क्रम में मुख्य सभागार में होने वाले कार्यक्रम और विभागीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।

दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों की सहभागिता एवं कार्यक्रम के संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए 27 अगस्त 2026 को दो चरणों में पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। इसके पश्चात 28 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फुल-ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। पूर्वाभ्यास एवं फुल-ड्रेस रिहर्सल दोनों का आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम, बीबीएयू में किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों से पूर्वाभ्यास एवं फुल-ड्रेस रिहर्सल में निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है, ताकि दीक्षांत समारोह के दिन कार्यक्रम के सभी चरण निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संपन्न किए जा सकें।

दीक्षांत समारोह की गरिमा एवं एकरूपता को ध्यान में रखते हुए, विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार छात्रों के लिए क्रीम (व्हाइटिश) रंग का कुर्ता-पायजामा निर्धारित किया गया है। वहीं छात्राओं के लिए क्रीम (व्हाइटिश) रंग की कुर्ती-सलवार/चूड़ीदार अथवा साड़ी निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए दीक्षांत समारोह में उपस्थित हों। विद्यार्थियों को समारोह की गरिमा के अनुरूप निर्धारित वेशभूषा में ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है।

दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अंगवस्त्रम विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। अंगवस्त्रम का वितरण 27 एवं 28 अगस्त को किया जाएगा। दोनों दिन विद्यार्थियों के लिए अंगवस्त्रम प्राप्त करने हेतु दो समय-खंड निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित समय में अपना अंगवस्त्रम प्राप्त कर सकेंगे। अंगवस्त्रम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थी अपना अंगवस्त्रम प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंगवस्त्रम प्राप्त करने से पूर्व आवेदन पत्र की प्रक्रिया पूरी कर लें तथा निर्धारित समय-सीमा में ही अंगवस्त्रम प्राप्त करें।

11वें दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अन्य अधिकृत प्रतिभागियों की सहभागिता को देखते हुए आयोजन स्थल, उपाधि वितरण, विद्यार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, पूर्वाभ्यास, फुल ड्रेस रिहर्सल, ड्रेस कोड एवं अंगवस्त्रम वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला 11वां दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं यादगार अवसर बने। उपाधि वितरण की पूरी प्रक्रिया को दो चरणों में व्यवस्थित किए जाने से मुख्य समारोह की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ सभी पात्र विद्यार्थियों को उनकी उपाधि समयबद्ध एवं सुचारु रूप से प्रदान की जा सकेगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे दीक्षांत समारोह से संबंधित दिशा-निर्देशों, निर्धारित समय-सारिणी, ड्रेस कोड, पूर्वाभ्यास एवं फुल-ड्रेस रिहर्सल तथा अंगवस्त्रम वितरण की प्रक्रिया का पालन करते हुए विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bbau.ac.in/ पर या संबंधित विभाग में संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button