गायत्री शक्ति पीठ की कलश यात्रा का ग्रामोदय विश्वविद्यालय में स्वागत, कुलगुरु ने किया कलश पूजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : गायत्री परिवार द्वारा संचालित “आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंची पवित्र कलश यात्रा का गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे द्वारा विधि-विधान से कलश पूजन किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे की अध्यक्षता में गायत्री परिवार के सदस्यों एवं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ एक सार्थक एवं प्रेरणादायी विमर्श आयोजित किया गया। विमर्श के दौरान आध्यात्मिकता, संस्कार निर्माण, तथा समाज के समग्र विकास में शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के स्थानीय प्रमुख डॉ. राम नारायण त्रिपाठी ने कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे एवं कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय को गायत्री परिवार की ओर से गायत्री साहित्य और फोल्डर भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण सहित गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं उत्साह से ओतप्रोत रहा।

Related Articles

Back to top button