उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में सोमवार 27 अक्टूबर 2025 से “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में उपस्थित सभी शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “सत्यनिष्ठा की शपथ” दिलाई।

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी को भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति सजग रहते हुए, ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की निष्ठा एवं सत्यनिष्ठा ही संगठन की प्रगति की आधारशिला है।

सप्ताह के प्रथम दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और सत्यनिष्ठा की सामूहिक शपथ ली।

Related Articles

Back to top button