ब्रेकिंग:

अमेठी में पर्यटन को रु. 14 करोड़ से मिलेगी नई उड़ान, जायसी स्मारक बनेगाआकर्षण का केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में पर्यटन विभाग ने अमेठी जिले में 14 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से विभिन्न स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास का निर्णय लिया है।

उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश का अमेठी जिला सूफी संस्कृति और इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जनपद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 14 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से विभिन्न परियोजनाओं स्वीकृत की गयी हैं।

जयवीर सिंह ने बताया कि अमेठी में परम संत सतगुरु कबीर साहेब के बैठका का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य किया जाएगा, जिसके लिए 99.10 लाख रुपए की राशि विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, बाबा दूलभ दास ग्राम धर्म विकास खंड तिलोई का पर्यटन विकास 94.03 लाख रुपए की धनराशि से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी में सूफी संत, कवि और ’पद्मावत’ के रचयिता मलिक मोहम्मद जायसी की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 10 करोड़ 86 लाख रुपए से अधिक की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि अमेठी के मुसाफिरखाना की ग्राम-पंचायत दादरा में हिंगलाज भवानी मंदिर का पर्यटन विकास किया जाएगा। इसके लिए 62 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी क्रम में ग्राम ताला स्थित पौराणिक मुकुट नाथ मंदिर का पर्यटन विकास 59.16 लाख रुपए राशि से किया जाएगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के निरंतर विकास से उत्तर प्रदेश घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। राज्य घरेलू पर्यटन के मामले में देश में पहले स्थान पर है।

Loading...

Check Also

ग्रामोदय के कुलगुरु एवं विद्यार्थियों ने स्फटिक शिला घाट एरिया की स्वच्छता हेतु किया श्रमदान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com