लखनऊ सहित RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, साइबर सेल ने शुरू की जांच

अशाेक यादव, लखनऊ। सोमवार देर रात लखनऊ के मड़ियांव थाने में FIR दर्ज की गई। कहा गया कि RSS  के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा दी गई है।

सुलतानपुर के एक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर प्रोफेसर नीलकंठ मणि पुजारी को वॉट्सऐप मैसेज भेजकर तीन भाषाओं में लखनऊ के अलीगंज, उन्नाव के नवाबगंज सहित कर्नाटक में भी 4 जगहों पर स्थित RSS कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है।

इस मामले में मड़ियांव कोतवाली में मैसेज भेजने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। नीलकंठ ने पुलिस को बताया कि मैसेज में रविवार रात तक लखनऊ, उन्नाव और कर्नाटक में धमाका करने की धमकी दी गई थी।

मैसेज में बताया गया कि RSS कार्यालयों को निशाना बनाया जाएगा। मैसेज पढ़ने के बाद प्रोफेसर सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे और मड़ियांव थाने में मामले की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button