विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अशोक यादव, लखनऊ : विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री जी की अपील पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे ’एक पेड़-माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार सूचना निदेशालय परिसर, लखनऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक अरविन्द कुमार मिश्र द्वारा निदेशालय परिसर में पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त विभाग के अन्य सभी कार्मिकों ने ’एक पेड़-माँ के नाम’ अभियान के तहत अपनी माँ के नाम एक-एक पौधा लगाने व उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर निदेशक मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर प्रदेश में आज 05 करोड़ पौधे लगाने का महा अभियान चलाया जा रहा है। सूचना विभाग भी इस पुण्य कार्य में पूरी सक्रियता से भाग ले रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारी माँ के समान हैं जो हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी लें ताकि ये पौधे बड़े होकर वृक्ष बन सकें।

पौध रोप रोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक चन्द्र मोहन, डा0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा, फिल्म निर्माण अधिकारी संजीव मुखर्जी, सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button