
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल (पमरे) द्वारा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने तथा पटरियों के आसपास हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हरियाली महोत्सव’ के अंतर्गत जबलपुर मंडल में 90 हजार से अधिक पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया है. जुलाई से सितंबर तक चले इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न रेलखंडों का कायाकल्प किया गया है.
रेलखंडवार वृक्षारोपण का आधिकारिक विवरण –
कटनी–मानिकपुर रेलखंड:- 26,296 पौधे
जबलपुर–कटनी रेलखंड:- 22,764 पौधे
बीना–कटनी रेलखंड:- 16,709 पौधे
कटनी–सिंगरौली रेलखंड:- 13,783 पौधे
इटारसी–जबलपुर रेलखंड:- 11,420 पौधे
पहली बार इतने व्यापक स्तर पर किए गए इस पौधारोपण से मिट्टी के कटाव को रोकने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी. यह हरित आवरण धूल व वायु प्रदूषण को नियंत्रित कर यात्रियों तथा रेल कर्मचारियों के लिए एक सुखद व पर्यावरण अनुकूल वातावरण तैयार करेगा . रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल रोपण ही नहीं, बल्कि इन पौधों के दीर्घकालिक संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है.


