उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ चुनाव: श्याम नारायण शुक्ल अध्यक्ष व अभिनय सिंह चौहान महामंत्री निर्वाचित; पैनल की जीत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक प्रांतीय चुनाव (अधिवेशन वर्ष 2026-2028) में पंडित श्याम नारायण शुक्ल एवं अभिनय सिंह चौहान के संयुक्त नेतृत्व वाले पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लखनऊ में संपन्न हुए इस लोकतांत्रिक विधिक चुनाव के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने पूरे पैनल के विजयी होने की आधिकारिक घोषणा की।

घोषित विधिक चुनाव परिणामों के अनुसार, पंडित श्याम नारायण शुक्ल संघ के नए प्रांतीय अध्यक्ष और अभिनय सिंह चौहान महामंत्री चुने गए हैं। इसके अतिरिक्त मनोज यादव, शशिभूषण सिंह यादव, कुलदीप त्यागी और धीरेन्द्र सिंह तोमर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक कमान संभालते हुए प्रियंक कुमार सक्सेना मंत्री, जबकि धर्मेन्द्र नारायण त्रिपाठी और रामप्रकाश चौधरी उप मंत्री निर्वाचित हुए हैं।

संघ की मजबूती के लिए भुवनेन्द्र सिंह उर्फ सत्यम और सरजू प्रसाद को संगठन मंत्री, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा देवमणि पाण्डेय को उप कोषाध्यक्ष चुना गया है। वित्तीय पारदर्शिता हेतु राजेन्द्र सिंह पाल एवं अम्मार रिज़वीअंकेक्षक (ऑडिटर) के पद पर मुस्तैदी से विजयी हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री ने मतदाताओं का आभार जताते हुए “आपका विश्वास, हमारी जिम्मेदारी” के विधिक संकल्प के साथ कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button