दिल्ली शाहदरा – शामली – दिल्ली शाहदरा रेल सेक्शन और सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल बिना टिकट यात्रा और ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के प्रयासों के तहत नियमित रूप से टिकट चेकिंग अभियान चलाता इन अभियानों के परिणामस्वरूप कई लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया और जुर्माना वसूला गया हैं । ये अभियान टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल ;त्च्थ्द्ध द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जाते हैंए जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें और ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश को रोका जा सके। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री न केवल रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैंए बल्कि वैध टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के अधिकारों का भी उल्लंघन करते हैं।

दिल्ली मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों का पता लगाने और उन पर जुर्माना लगाने के लिए दिल्ली शाहदरा – शामली -दिल्ली – शाहदरा रेलवे सेक्शन में एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरानए बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 55 बिना टिकट यात्रा के मामले पकड़े और 29, 575 रुपये का रेलवे राजस्व वसूला गया !

दिल्ली मंडल ने बिना टिकट यात्रियों का पता लगाने और उन पर जुर्माना लगाने के लिए सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन में भी एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कुल 155 बिना टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए और 1,21, 800 रुपये का रेलवे राजस्व वसूला गया।

उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल बिना टिकट यात्रियों और टिकट वाले क्षेत्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने वैध टिकट के साथ यात्रा करने के महत्व पर जोर दिया और यात्रियों से टिकट चेकिंग स्टाफ का सहयोग करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button