वाराणसी मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ पखवाड़े का शुभारंभ, डीआरएम ने स्वच्छता कर्मी से कराया अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता में सहभागिता; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ शुरू हो गया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडल कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक स्वच्छता कर्मी से फलक का अनावरण कराकर अभियान का अनूठा शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रति वर्ष 100 घंटे (हर सप्ताह 2 घंटे) श्रमदान करने की स्वच्छता शपथ दिलाई।

डीआरएम ने निर्देश दिया कि इस 15 दिवसीय अभियान का फोकस केवल प्रमुख स्टेशनों तक सीमित न रहकर रेलवे कॉलोनियों, वर्कशॉप और ट्रैक के आसपास भी होना चाहिए। इस दौरान सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार पर विशेष जोर रहेगा।

अभियान की मुख्य तिथियां व कार्यक्रम –

17-18 सितम्बर – स्वच्छ पाठशाला (युवा जागरूकता)।

19-22 सितम्बर – कचरा केंद्रों का रूपांतरण, स्वच्छ स्टेशन व रेलगाड़ी अभियान।

23-26 सितम्बर – ठोस कचरा प्रबंधन, कम्पोस्टिंग और स्वच्छता हेतु खेल।

27-29 सितम्बर – विश्व पर्यटन दिवस पर विरासत स्थल सफाई तथा ‘कबाड़ से जुगाड़’ कला।

30 सितम्बर से 01 अक्टूबर – सफाईमित्र सुरक्षा शिविर व ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान।

02 अक्टूबर – ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण और उत्कृष्ट कर्मियों के सम्मान के साथ समापन।

रेल प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों से इस जन-आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Related Articles

Back to top button