कश्मीर क्षेत्र में होली के मद्देनजर यात्री सुरक्षा, सेवा के साथ विशेष ट्रेनों का सफल संचालन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए, उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहा। मंडल रेल प्रबंधक, विवेक कुमार के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व होली के दौरान जम्मू मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा, तनाव मुक्त यात्रा रेल व मूलभूत सुविधाओं के साथ विभिन्न तरह रणनीतिक कदम उठाए गए। ‘शून्य-असुविधा’ नीति को आधार बनाकर, यात्रियों का विशेष ध्यान रखा गया।

यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से दिल्ली, वाराणसी और अन्य प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिसमें एक विशेष ट्रेन नई दिल्ली व दूसरी वाराणसी के लिए चलाई जा रही हैं। जो की 100 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के साथ सफल संचालन कर रही हैं। बीच-बीच में राजधानी एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच जोड़े गए ।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए RPF, GRP और टिकट चेकिंग स्टाफ के बीच सघन समन्वय स्थापित किया गया।
इस दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए, ‘रेलवन’ ऐप के लाभ के साथ उपयोग पर यात्रियों को प्रोत्साहित किया गया। जिससे कि अन्य राज्यों से आने वाले अपने मोबाइल फोन के जरिए, ‘रेलवन ऐप व रेल मदद का उपयोग कर सकें। वहीं, यात्रियों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए स्टेशनों पर ‘हेल्प डेस्क’ लगाए गए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल ने यात्रियों के हित में अपनाई गई, योजनाओं पर बताया, ” कि जम्मू और कटरा मिलाकर पहले यात्रियों की संख्या लगभग 53 हजार के आसपास रहती, जो होली पर बढ़कर लगभग 63 हजार तक पहुँच गई । साथ ही सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 24 घंटे वाई फाई की सुविधा प्रदान करवाई गई। जिससे की यात्रियों को डिजिटल भुगतान व ट्रेनों की सही जानकारी मिल सके।”

Related Articles

Back to top button