रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल द्वारा उनौला – पिपराईच स्टेशनों के मध्य रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचलनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढाँचे में विस्तार के क्रम में गुरुवार 21 मई, 2026 को गोरखपुर कैन्ट – वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उनौला- पिपराईच स्टेशनों के मध्य (किमी सं-376/13 से किमी सं 379/3 तक कुल 2.597 किमी) कट कनेक्शन समेत रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता, मण्डल रेल प्रबन्धक/वाराणसी आशीष जैन समेत मुख्यालय गोरखपुर एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने अपने निरीक्षण का आरंभ मोटर ट्रॉली से किमी 378/36 पर स्थित समपार संख्या 4/BC के संरक्षा निरीक्षण के उपरान्त किमी सं- 378/37 पर स्थित कट कनेक्शन का गहन निरीक्षण कर किया। तदुपरांत ने स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट सं-41 पर पहुंचे और SEJ 41 का तापमान के अनुरूप एडजस्टमेंट का निरीक्षण किया और मानक के अनुरूप पाया, इसके पश्चात वे किमी 378/15 पर स्थित कैनाल पर माइनर ब्रिज संख्या 08 का संरक्षा परीक्षण किया और निर्माण के सभी मानकों की गहराई से जाँच की। इसी क्रम में उन्होंने किमी 377/28 पर स्थित समपार संख्या 5AB का संरक्षा उपकरणों,हाईट गेज, गेट सिगनल, बूम लॉकिंग आदि का निरीक्षण किया और दोहरिकृत खण्ड पर कार्य करने हेतु गेट मैनों के संरक्षा ज्ञान को परखा। इसके बाद किमी 377/16 पर स्थित मेजर ब्रिज सं-09 का निरीक्षण किया और कम्पोसिट गर्डर एवं फाउंडेशन की जाँच की। इसी क्रम में उन्होंने कर्व संख्या 3 एवं 4 का भी मेजरमेंट किया इंडेन्ट की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड रेल पथ फिटिंग्स,बैलास्ट कुशनिंग के गहराई व फैलाई, साईटिंग बोर्ड एवं सिग्नलों के संस्थापन, रेल खण्ड में पड़ने वाले तीनों समपार फाटकों के एक्स्टेन्शन समेत ओवर हेड लाइन की मानक स्थिती एवं पुल पुलियाओं पर संरक्षा के सभी मानदंडों को परखा।

उक्त संरक्षा निरीक्षण के उपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना द्वारा निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से पिपराईच – उनौला रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया ।

Related Articles

Back to top button