पूर्वाेत्तर – रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी द्वारा लखनऊ ज़. – सीतापुर ज़. खण्ड का संरक्षा निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा निर्देशित सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन संचलन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य हेतु दो दिवसीय संरक्षा निरीक्षण के सापेक्ष में गुरुवार पूर्वाेत्तर रेलवे केे प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता के निर्देशन में मुख्यालय/गोरखपुर से आये मुख्य यात्री परिवहन प्रबन्धक आशीष भाटिया, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य संचार इंजीनियर विराट गुप्ता साथ संरक्षा टीम द्वारा लखनऊ मंडल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक परिचालन/श्रीमती नीतू, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ0 शिल्पी कनौजिया, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा0 जे.एन.गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी एवं अन्य शाखाधिकारियों की उपस्थिति में लखनऊ मण्डल के लखनऊ जं0-सीतापुर जं0 खण्ड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के आरंभ में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा टीम के साथ लखनऊ जं0-सिधौली रेलखण्ड के मध्य कर्व सं0 20 तथा नॉन इंटरलॉक इंजीनियरिंग गेट संख्या 41सी का संरक्षा निरीक्षण किया। इसके पश्चात सिधौली रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें रेल संरक्षा से संबंद्ध कार्यरत रेल कर्मचारियों की कार्य प्रणाली, कुशलता परीक्षण एवं वृहद स्तर पर संरक्षा काउंसिलिंग की। इसके पश्चात् सिधौली स्टेशन यार्ड में प्वाइंट एण्ड क्रासिंग का संरक्षा कं अनुरुप व्यापक निरीक्षण किया।

इसी क्रम में संरक्षा टीम द्वारा सिधौली-खैराबाद के मध्य इंटरलॉक यातायात समपार सं0 51 का संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस दौरान संरक्षा टीम ने उपलब्ध संरक्षा उपकरणों, बूम लॉकिंग, प्राइवेट नम्बर स्थानान्तरण रजिस्टर, सेफ्टी चेन, पटाखा संकेत एवं हैण्ड टॉर्च की जाँच की तथा कार्यरत गेट मैन से फाटक टूटने अथवा फेल होने की दशा में बरती जाने वाली संरक्षा सावधानी संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा ब्रिज सं0 84 का गहन निरीक्षण किया गया।

अगले चरण में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता ने संरक्षा टीम द्वारा खैराबाद स्टेशन तथा पॉइन्ट एण्ड क्रासिंग एवं एलडब्लूआर का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहॉ टीएसएस/खैराबाद का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के अन्त में सीतापुर स्टेशन पहुॅचने पर उन्होंने आर.आर.आई पैनल, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, पॉइन्ट एवं क्रासिंग, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी/गोरखपुर, मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button