कैंट विधानसभा क्षेत्र में पीडीए समागम सम्मलेन आयोजित

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लखनऊ कैंट विधानसभा से दावेदारी कर रहे प॰ अभिषेक बाजपेयी ने कैंट विधानसभा में ‘पीडीए समागम सम्मलेन’ का आयोजन किया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से पीडीए अभियान को लगातार घार देने में लगे हुए है उसी क्रम में लखनऊ में फरवरी माह में लखनऊ महानगर संगठन द्वारा पीडीए सम्मलेन हुआ था और अब अप्रैल में लखनऊ की कैंट विधानसभा में प्रवक्ता अभिषेक बाजपेयी द्वारा पीडीए समागम सम्मेलन का आयोजन हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप रहे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह गोप ने कहा की जो पीड़ित है वो पीडीए है और हर पीड़ित के साथ समाजवादी खड़े है, उन्होंने ये भी कहा की पीडीए समाज 2027 में अखिलेश यादवजी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायेगा और यह सम्मेलन पीडीए समाज को जोड़ने और जागरूक करने के लिए किया जा रहा है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियो में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, प्रो॰ रमेश दीक्षित, महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रवक्ता दीपक रंजन, फ़ख़रूल हसन चांद, पूर्व मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन, विधानसभा अध्यक्ष संतोष रावत, प्रभारी अमित सक्सेना सहित कैंट विधानसभा में पार्टी के जीते हुए पार्षद, पूर्व पार्षद, विधानसभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button