अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : अवध वन प्रभाग द्वारा कुकरैल रेंज स्थित “मौलश्री” प्रेक्षागृह में “स्वास्थ्य कैम्प एवं श्रमिक सम्मान समारोह” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वन विभाग के विकास में श्रमिकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना तथा उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर लेपटॉस हेल्थकेयर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हे चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी०एफ०ओ०, लखनऊ सितांशु पाण्डेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी तथा उन्हे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा श्रमिकों को मिल्टन वॉटर बोटल, अंगवस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में लेपटॉस हेल्थकेयर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया, जिसमें डॉ० अब्बास, डॉ० तेजपाल सिंह, डॉ० अंजली सोमानी, डॉ0 शशांक कुमार, डॉ० गोविन्द प्रताप सिंह एवं डॉ० प्रेरणा प्रियदर्शनी शामिल रहीं। शिविर में सामान्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र परीक्षण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु परामर्श दिया गया।

इस कार्यक्रम में चन्दन चौधरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, मोहनलालगंज एवं कमलेश कुमार, क्षेत्रीय वनअधिकारी, कुकरैल, सोनम दीक्षित, क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ, सुरभि श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी, मोहनलालगंज सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button