पूर्वोत्तर रेलवे : वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक, आशीष जैन द्वारा हरदत्तपुर, राजातालाब समपार का औचक निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन द्वारा शनिवार 25 अप्रैल ,2026 शानिवार को मंडल के हरदत्तपुर, राजातालाब समपार संख्या 7C, 9C एवं 12C औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता के साथ-साथ केन्द्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउन्टर, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों यथा लॉक एण्ड ब्लॉक इंस्टूमेंट, एक्सल काउंटर इत्यादि को देखा गया । इसके अलावा स्टेशन अभिलेखों यथा विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाभी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग रजिस्टर, स्टेशन वर्किंग रूल इत्यादि की जाँच की । प्लेटफार्म सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के बदलाव एवं रेल वेल्डिंग का निरीक्षण किया साथ वेल्डिंग की गुणवत्ता तथा रेलवे ट्रैक की मानक दूरी की जांच भी की ।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) के दौरान उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता के साथ-साथ केन्द्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउन्टर, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों यथा ब्लॉक इंस्टूमेंट, एक्सल काउंटर,डाटा लॉगर इत्यादि को देखा गया । इसके अलावा स्टेशन अभिलेखों यथा विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाभी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग रजिस्टर, स्टेशन वर्किंग रूल इत्यादि की जाँच की । साथ ही प्लेटफार्म सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपकरणों के यथोचित रख-रखाव एवं साफ-सफाई के सम्बंध में निर्देश दिया ।

इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने समपार संख्या 7C,9C तथा 12 C का संरक्षा निरीक्षण किया तथा गेट पर कार्यरत गेट मैन से संरक्षा संज्ञान लिया । तथा निरीक्षण के क्रम में समपार संख्या 09C पर बन रहे LHS का निर्माण पूरी गुणवत्ता से समय अवधि में पूरा करने को संबंधित को निर्देश दिया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एवं वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button