पूर्वोत्तर रेलवे – रेलवे द्वारा अधोमानक पानी की जब्ती और अनधिकृत विक्रेता पर सख्त कार्यवाही

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह के निर्देशन में, सहायक वाणिज्य प्रबंधक ओंकार नाथ वर्मा द्वारा आज ट्रेन संख्या 20103 के रसोई यान (पैंट्री कार) के निरीक्षण के दौरान 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया गया। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13020 के निरीक्षण में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया गया। दोनों ट्रेनों से जब्त की गई कुल 930 बोतल अधोमानक पानी को एलपीओ गोंडा में जमा करवा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 20103 में जाँच के दौरान एक अनधिकृत वेंडर को पकड़ा गया, जिसे ऑन-बोर्ड आरपीएफ स्टाफ को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्री स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अनैतिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। यात्रीगण भी निम्न गुणवत्ता वाले पानी या अनधिकृत विक्रेताओं से सावधान रहें। रेलवे का यह अभियान यात्री सेवा को और अधिक विश्वसनीय एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button