
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी ; पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लहरतारा में आयोजित समारोह में अपनी कर्तव्यपरायणता एवं सतर्कता से रेल सुरक्षा एवं संरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 17 रेलकर्मियों को मंडल स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन एवं कार्यकारिणी की सदस्याएं, सभी मंडलीय अधिकारी तथा मंडल कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सम्मानित रेलकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रेल संचालन में सुरक्षा एवं संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलकर्मियों की सजगता एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यप्रणाली से न केवल सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित होता है, बल्कि यात्रियों का विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से इसी समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।
सम्मानित रेलकर्मियों की सूची –
- श्री दयाशंकर यादव – निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग
- श्री विवेक कुमार राय – रेलवे सुरक्षा बल चौकी, दुरौंधा
- श्री अनिल कुमार – लोको पायलट (मेल), वाराणसी
- श्री कुंदन कुमार – लोको पायलट, नरकटियागंज
- श्री झामलाल ठाकुर – तकनीशियन, बलिया
- श्री महेश कुमार भारती – तकनीशियन, कोचिंग डिपो, वाराणसी सिटी
- श्री प्रकाश प्रसाद – तकनीशियन, वाराणसी
- श्री अनिश राज – सहायक टी.आर.डी., सीवान
- श्री राहुल प्रसाद – तकनीशियन, सीवान
- श्री अविनाश कुमार मिश्रा – यातायात निरीक्षक (संरक्षा), वाराणसी
- श्री विजय बहादुर यादव – संरक्षा सलाहकार, वाराणसी
- श्री अनुप कुमार यादव – तकनीशियन, निर्माण, सीवान
- श्री सुमित कुमार – सहायक विद्युत निर्माण, वाराणसी
- श्रीमती ज्योति कुमारी – वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर, वाराणसी
- श्री मंटू कुमार – कांटावाला, छपरा
- श्री राजेश कुमार मौर्या – ट्रैक मेंटेनर, माधोसिंह
- श्री पीयूष कुमार – ट्रैक मेंटेनर, औड़िहार
इन रेलकर्मियों का सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य रेलकर्मियों को भी सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति और अधिक सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।