
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / अयोध्या : श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 10 महत्वपूर्ण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के अंतर्गत इन ट्रेनों का ठहराव समय वर्तमान 02 मिनट से बढ़ाकर 05 मिनट कर दिया गया है। संशोधित समय-सारिणी विभिन्न तिथियों से क्रमशः लागू होगी।
संशोधित व्यवस्था के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि की गई है—
क्रमांक ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम आगमन समय प्रस्थान समय प्रभावी तिथि
1 19167 साबरमती एक्सप्रेस 03:48 03:53 03.08.2026
2 19168 साबरमती एक्सप्रेस 18:19 18:24 04.08.2026
3 19165 साबरमती एक्सप्रेस 03:48 03:53 05.08.2026
4 19166 साबरमती एक्सप्रेस 18:19 18:24 05.08.2026
5 15744 फरक्का एक्सप्रेस 10:58 11:03 04.08.2026
6 15743 फरक्का एक्सप्रेस 15:05 15:10 04.08.2026
7 13308 गंगासुतलेज एक्सप्रेस 14:08 14:13 04.08.2026
8 13307 गंगासुतलेज एक्सप्रेस 09:25 09:30 04.08.2026
9 13152 जम्मूतवी –कोलकाता एक्सप्रेस 19:48 19:53 04.08.2026
10 13151 कोलकाता– जम्मूतवी एक्सप्रेस 06:10 06:15 04.08.2026
उत्तर रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के संशोधित आगमन एवं प्रस्थान समय की जानकारी NTES, RailOne ऐप अथवा रेलवे के अधिकृत पूछताछ माध्यमों से प्राप्त कर लें l रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
