

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर मोरल परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार शर्मा एवं चेयरमैन अरुण कुमार, डायरेक्टर अरविन्द शर्मा, डायरेक्टर अभय शर्मा, चीफ अकाउंटेंट विक्रमा सिंह, मीडिया प्रभारी एवं लीगल एडवाइजर गुलाब शर्मा, सीनियर अकाउंटेंट पंकज श्रीवास्तव, एचआर हेड पदमेश प्रताप सिंह, समीक्षा पाण्डेय, प्रीति सिंह, अमित कुमार सिंह, मनोज शाह, नीरज मिश्रा आदि ने विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच सेवा एवं श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला।



