
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, श्रीगंगानगर : पूर्व मंत्री निहालचंद द्वारा पूर्व में किए गए प्रयासों का परिणाम आ गया और इलाके के रेल उपभोक्ताओं को आगामी एक जून से बड़ी राहत मिलने जा रही है। रेलवे द्वारा निहालचंद की मांग पर चलाई गई सभी स्पेशल ट्रेनों का नियमितीकरण कर दिया गया है।
उक्त निर्णय के चलते अब रेल उपभोक्ताओं को स्पेशल के स्थान पर साधारण किराए पर यात्रा की मिलेगी सुविधा मिलेगी। जिन ट्रेनों का नियमितीकरण किया गया है,उनके स्पेशल न की जगह स्थाई न भी जारी कर दिए गए है। इन ट्रेनों में गाड़ी संख्या 04777/04778 हनुमानगढ़-सादुलपुर-हनुमानगढ़ अब न्यू न 54757/54758 से चलेगी। गाड़ी संख्या 04773/04780 श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ न्यू न 54769/54770 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 04703/04704 हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर अब न्यू न 54751/54752 से चलेगी।गाड़ी संख्या 04705/06 हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ का नया न 14709/10 होगा, उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।